महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक: SIT ने 3 और आरोपियों को दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 10:23 AM

maharashtra 3 more arrested in tet question paper leak case

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 पेपर लीक मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद अब तक सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपियों की कुल संख्या 7 हो...

Maharashtra TET Paper Leak : महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 पेपर लीक मामले में जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके बाद अब तक सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपियों की कुल संख्या 7 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान सोनू सिंह, मिथुन सिंह और कपिल दहिया के रूप में हुई है। उन्हें बीते दिन स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

पुलिस के अनुसार इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को परीक्षा आयोजित होने से एक दिन पहले 27 जून को स्थगित कर दिया गया था। यह फैसला तब लिया गया जब ठाणे जिले की पुलिस ने पाया कि प्रश्नपत्र का एक हिस्सा लीक हो गया है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसआईटी की जांच में सामने आया कि यह गिरोह दिल्ली, आगरा, बिहार और हरियाणा तक फैला हुआ था। 

इससे पहले जांच के दौरान गिरोह के कथित सरगना विजेंद्र गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी गुप्ता को पटना से गिरफ्तार किया गया था। कॉल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन के सुरागों से उसके विजेंद्र गुप्ता से संबंधों की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि एसआईटी ने विजेंद्र गुप्ता और उसके अन्य साथियों का पता लगाने के लिए कई राज्यों में अपनी टीम भेजी हैं। देशभर में चर्चा में रहे नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले के बाद सामने आए इस टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले से लगभग छह लाख अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!