महाराष्ट्र : फडणवीस के नाम हुआ एक कार्यकाल में सबसे कम समय मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड

Edited By Updated: 26 Nov, 2019 10:11 PM

maharashtra fadnavis has the shortest record of being cm in a tenure

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब राज्य में एक कार्यकाल के दौरान सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वह मुख्यमंत्री के...

मुंबई: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब राज्य में एक कार्यकाल के दौरान सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान चार दिन तक पद पर रहे। फडणवीस ने तीन दिन पहले नाटकीय रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

PunjabKesari
फडणवीस को उम्मीद थी कि राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से वह बहुमत साबित कर देंगे, हालांकि पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद साफ हो गया कि फडणवीस सरकार के पास बहुमत नहीं है। इससे पहले सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड पी के सावंत के पास था। वह 25 नवंबर से चार दिसंबर 1963 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एम कन्नमवार की मृत्यु के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!