महाराष्ट्र: नागपुर की BJP नेता सना खान की हत्या, बिजनेस पार्टनर संग थी लापता...अब तक बरामद नहीं हुआ शव

Edited By Updated: 12 Aug, 2023 10:19 AM

maharashtra nagpur s bjp leader sana khan was murdered

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक व्यक्ति ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस...

मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान की हत्या का मामला सामने आया है। वहीं मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी एक व्यक्ति ने हत्या करने की बात स्वीकार की है।

PunjabKesari

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपी अमित साहू उर्फ पप्पू को दो अन्य लोगों के साथ नागपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के घोड़ा बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था। 

PunjabKesari

हीना का शव अब तक बरामद नहीं किया गया 
दरअसल, हीना खान नागपुर में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की पदाधिकारी थीं और एक अगस्त से लापता थीं। नागपुर के पुलिस उपायुक्त (जोन- द्वितीय) राहुल मदने ने दावा किया कि मामले का मुख्य आरोपी अमित साहू हीना (34) को जानता था और उसने हीना के किडनैप और उसकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक हीना का शव अब तक बरामद नहीं किया गया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि नागपुर की एक महिला बीजेपी नेता सप्ताह भर से लापता है. घरवालों के मुताबिक, वो मध्यप्रदेश के जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर के पास गई थी, लेकिन उसके बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद  नागपुर पुलिस जब जबलपुर गई तो बिजनेस पार्टनर भी लापता हो गया। अब जानकारी सामने आई कि उसने बीजेपी की महिला नेता सना खान की हत्या कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!