AAP सरकार पूरी तरह करप्शन में डूबी- BJP नेता RP सिंह का केजरीवाल पर पलटवार

Edited By Updated: 09 May, 2026 07:17 PM

the aap government is deeply mired in corruption bjp leader rp singh countered

पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। जहां एक ओर मान सरकार इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। इस घटना को लेकर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पंजाब सरकार एंव केजरीवाल पर तीखी...

नेशनल डेस्क: पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। जहां एक ओर मान सरकार इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। तो वहीं इस घटना को लेकर बीजेपी नेता आरपी सिंह ने पंजाब सरकार एंव केजरीवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। BJP नेता RP सिंह ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है।

RP सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ समय पहले पंजाब सरकार के मंत्री लालजीत सिंह पर भ्रष्टाचार और हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे थे और वह जेल में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार के कई नेताओं और करीबी लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।

 

उन्होंने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही पंजाब में अरविंद केजरीवाल के करीबी के यहां छापेमारी हुई थी। जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होती है, आम आदमी पार्टी शोर मचाने लगती है। BJP नेता ने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून अपना काम कर रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!