महाराष्ट्र: शरद पवार ने एकनाथ शिंदे को सीएम बनने पर दी बधाई

Edited By Updated: 30 Jun, 2022 10:16 PM

maharashtra sharad pawar congratulated eknath shinde on becoming cm

: एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहे हैं। अब से कुछ समय पहले पीएम मोदी, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बधाई दी। इसी कड़ी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार  ने

मुंबई: एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने पर उन्हें हर कोई बधाई दे रहे हैं। अब से कुछ समय पहले पीएम मोदी, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बधाई दी। इसी कड़ी में एनसीपी प्रमुख शरद पवार  ने भी शिंदे को बधाई दी है। पवार ने बधाई के संदेश में कहा कि एकनाथ शिंदे को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में विधायकों को गुवाहाटी ले जाने की ताकत दिखाई। उन्होंने लोगों को शिवसेना छोड़ने के लिए प्रेरित किया। मुझे नहीं पता कि यह पहले हुआ था या नहीं, लेकिन यह बिना तैयारी के नहीं हो सकता।

बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार की शाम एकनाथ संभाजी शिंदे को प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में पिछले 10 दिनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर भी विराम लग गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!