मोहन भागवत के समर्थन में उतरीं अमेरिकी गायिका, मिलबेन ने ममदानी को जमकर सुनाया,बोलीं- ‘MSG बकवास नहीं सुनता’

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 08:41 PM

us singer slams zohran mamdani over rss chief mohan bhagwat s new york event

RSS प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ गया है। मेयर जोहरान ममदानी के विरोध पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने उनकी आलोचना की और कार्यक्रम का समर्थन किया। भागवत अमेरिका, कनाडा...

New York: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने के लिए न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना की है। भागवत के 29 अगस्त को प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) में लगभग 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। मिलबेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''ममदानी और ये सभी समाजवादी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ये सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा का विरोध करते हैं।''

 

भागवत आरएसएस के शताब्दी वर्ष समारोह से जुड़े वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमेरिका पहुंचे। इससे पहले ममदानी ने कहा था कि वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि, ममदानी ने कहा कि चूंकि यह "निजी" कार्यक्रम है, इसलिए न्यूयॉर्क सिटी प्रशासन के पास संभवत: इसे रद्द करने का अधिकार नहीं है। ममदानी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए मिलबेन ने कहा,'' यह बिल्कुल स्पष्ट है। ये जुनूनी लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए वे पूंजीवाद को नहीं समझते हैं। एमएसजी समाजवादियों की बकवास का जवाब नहीं देता है। वे पूंजीवाद के प्रति जवाबदेह हैं।' गायिका (44) ने कहा, ''और इसलिए यह कार्यक्रम होगा।

 

ममदानी और उनके समाजवादी साथियों को मेरी सलाह है - पूंजीवादी बनें, पैसे जुटाएं, एमएसजी किराए पर लें और मोदी विरोधी अपनी बेवकूफी भरी हरकतों के लिए अपनी रैली आयोजित करें।'' लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी से जुड़ी मिलबेन ने 29 अगस्त के कार्यक्रम की तारीफ भी की और कहा, ''मुझे रैली का शीर्षक पसंद आया। 'एकात्मता'।'' उन्होंने कहा, ''हम एक परिवार हैं। मुझे उम्मीद है कि इस रैली में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर सार्थक चर्चा होगी।'' सार्वजनिक नीति और अनुसंधान ट्रस्ट 'अहेड फोरम' अमेरिका में भागवत की मेजबानी कर रहा है। उसने 'सार्वभौमिक एकता उत्सव' के बैनर तले कई कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!