ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस पर संविधान को बरकरार रखने के लिए सामूहिक सतर्कता का आह्वान किया

Edited By Updated: 26 Jan, 2026 11:01 AM

mamata banerjee called for collective vigilance to uphold the constitution

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए ‘‘सामूहिक सतर्कता'...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता व बंधुत्व के मूल संवैधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए ‘‘सामूहिक सतर्कता'' की आवश्यकता पर जोर दिया। बनर्जी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में नागरिकों से संविधान में निहित मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का आग्रह किया।

विविधतापूर्ण समाज में सद्भाव का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ‘‘बहुलता, विविधता, समावेशिता और सामाजिक सद्भाव'' की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज मुझे वह पुरानी कहावत याद आ रही है: स्वतंत्रता की कीमत निरंतर सतर्कता है। मैं आज सभी से इस सतर्कता का पालन करने का आग्रह करती हूं।

हमारा गणतंत्र और हमारा संविधान आज हमारी सामूहिक सतर्कता की मांग करते हैं।'' तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी ने इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के सशस्त्र बलों और आम नागरिकों को सलाम किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!