Edited By Radhika,Updated: 16 Jul, 2026 01:04 PM

पश्चिम बंगाल की पूर्व CM और TMC की सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी ने BJP पर तीखा हमला बोला है। अपनी उम्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों से नाराज ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनावी नतीजों के दौरान विपक्षी दल के लोगों द्वारा उन्हें लेकर कई अप्रिय कामनाएं...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की पूर्व CM और TMC की सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी ने BJP पर तीखा हमला बोला है। अपनी उम्र को लेकर की जा रही टिप्पणियों से नाराज ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनावी नतीजों के दौरान विपक्षी दल के लोगों द्वारा उन्हें लेकर कई अप्रिय कामनाएं की गईं। फिर भी वो अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए ममता ने कहा कि, "मैं तब तक जीवित रहूंगी जब तक आपका राजनीतिक अंत न देख लूं।" उन्होंने दावा किया कि आज भी बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ जुड़ रहे हैं।
2026 विधानसभा चुनाव में बंगाल में हुई सत्ता परिवर्तन
यह राजनीतिक बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है जब पश्चिम बंगाल में 15 वर्षों से सत्ता पर काबिज रही TMC को 2026 के विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक उलटफेर का सामना करना पड़ा है। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस महज 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि बीजेपी ने 208 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में पहली बार अपनी सरकार बनाई। इस चुनाव में एक और बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब खुद ममता बनर्जी अपनी पारंपरिक भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से 15,000 से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गईं। वर्तमान में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाल रहे हैं।