बीवी के अपमान का लिया ऐसा बदला, हर जगह हो रही तारीफ!

Edited By Updated: 30 Apr, 2016 05:56 PM

man built well alone in maharashtra

बिहार के दशरथ मांझी के बाद ऐसी ही एक कहानी महाराष्ट्र में देखने को मिली हैं, जहां लोगों के मजाक उड़ाने के बावजूद एक शख्स ने अपनी बीवी के लिए घर के पीछे कुआं खोद डाला।

मुंबई: बिहार के दशरथ मांझी के बाद ऐसी ही एक कहानी महाराष्ट्र में देखने को मिली हैं, जहां लोगों के मजाक उड़ाने के बावजूद एक शख्स ने अपनी बीवी के लिए घर के पीछे कुआं खोद डाला। बताया जा रहा है कि ये शख्स बीवी के अपमान को बर्दाश ना कर सका और किसी को कुछ कहने की बजाय अपने गुस्से को कुआं खोदने में लगाया। फिर क्या था, कुदरत ने भी उसका साथ दिया और 13 फुट की खुदाई के बाद ही कुएं में पानी आ गया।

महाराष्ट्र के वाशिम जीले के कलंबेश्वर गांव में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल हैं। लोग दूर-दूर से कुएं को देखने आ रही है कि कैसे एक आदमी ने अपमान का घुंट पीने के बाद खोद डाला। दरअसल, भीषण गर्मी और पानी की कमी के बीच बापूराव ताजने नाम के इस शख्स की पत्नी घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं पर पानी लेने गई। वहां पर कुएं की मालकिन ने कथित तौर पर उसे पानी देेने से मना कर दिया और उसका अपमान भी किया। 

महिला ने जब अपने पति बापूराव ताजने को इस बारे में बताया तो उसने कुछ बड़ा करने की ठान ली। अब इस कुएं से गांव के लोग भी पानी ले सकेंगे। इस घटना के बाद लोग बापूराव की प्रशंसा करते नहीं थक रहे। प्रशासन ने इस सराहनीय काम के लिए उसकी तारीफ की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!