Edited By Rohini Oberoi,Updated: 16 Jun, 2026 03:40 PM

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां केशवपुरम इलाके में स्थित शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार (16 जून 2026) को दोपहर में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और...
नेशनल डेस्क। राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां केशवपुरम इलाके में स्थित शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार (16 जून 2026) को दोपहर में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग को सूचना दे दी गई जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।
यह भी पढ़ें: ...तो इसलिए अंतरिक्ष में संबंध बनाने के लिए मना करता है NASA
वहीं दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि डीएफएस को दोपहर करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दोपहर ढाई बजे तक आग को बुझा दिया और अब स्थान को ठंडा करने का अभियान जारी है।