मुंबई में 2 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, चेंबूर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 02:11 PM

mephedrone worth over 2 crore seized in mumbai two arrested

मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 'मेफेड्रोन' ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई : मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 'मेफेड्रोन' ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मंगलवार देर रात चेंबूर इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ की टीम ने मंगलवार देर रात चेंबूर क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 681 ग्राम मेफेड्रोन बरामद की गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इसे आमतौर पर 'एमडी' के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!