Edited By Radhika,Updated: 28 Jul, 2026 03:46 PM

केंद्र सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'Meta' के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट जोएल कपलन और इंस्टाग्राम चीफ एडम मोसेरी को तलब किया है। मंत्रालय ने दोनों को नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए...
नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'Meta' के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट जोएल कपलन और इंस्टाग्राम चीफ एडम मोसेरी को तलब किया है। मंत्रालय ने दोनों को नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा है। आईटी मंत्रालय द्वारा यह कदम पीएम मोदी के एक वीडियो कंटेंट को रिमूव किए जाने और बाद में बहाल किए जाने के बाद उठाया गया है।
मेटा ने सफाई पेश करते हुए कहा-
प्रधानमंत्री मोदी के फेसबुक पोस्ट से वीडियो हटने के बाद विवाद बढ़ने पर मेटा ने सफाई पेश की है। मेटा के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था, जिसे बाद में फिर से जारी किया गया है। कंपनी का कहना है प्लेटफॉर्म के ऑटोमेटेड कंटेंट फिल्टर में आई खराबी की वजह से ऐसा हुआ है।
MeitY मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार
'प्रधानमंत्री मोदी की रील हटाना सिर्फ एक मुद्दा है, जिसपर हम चर्चा करेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) इन प्लेटफॉर्म पर सिंथेटिक तौर पर बनाए गए कंटेंट और आईटी नियमों का पालन नहीं किए जाने के बारे में विस्तार से चर्चा करना चाहता है।'