PM मोदी ने रचा इतिहास, 24 घंटें में इंस्टा वीडियो पर 300 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार किया

Edited By Updated: 25 Jul, 2026 12:59 PM

pm modi crossed the 300 million view mark on an instagram within 24 hours

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। पिछले 24 घंटों में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो ने 300 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस नए रिकॉर्ड से पहले, यह...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। पिछले 24 घंटों में उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए एक वीडियो ने 300 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इस नए रिकॉर्ड से पहले, यह उपलब्धि एक अमेरिकी यूट्यूबर के नाम थी, जिसके FIFA वर्ल्ड कप 2026 के BTS वाले इंस्टाग्राम रील ने 300 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए थे। अब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वीडियो ने ग्लोबली यह माइलस्टोन पार करते हुए एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इतना ही नहीं, इस धमाकेदार रील के बाद, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मिलियन (10 लाख) नए फॉलोअर्स भी जुड़ गए हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, Gen-Z रील्स सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के युवाओं से खास कनेक्शन किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में यह रिकॉर्ड युवाओं के बीच उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत है। दूसरी ओर, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि जो लोग ऐसे मुद्दों का गलत फायदा उठाकर अपने करियर को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें अब अपने प्लान में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!