PAK  के पूर्व मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा- भारत का मुकाबला नहीं कर सकता पाकिस्तान

Edited By Tanuja,Updated: 07 Feb, 2023 04:30 PM

miftah ismail says things to remain tight for a while on economic front

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी भारत के IT सेक्टर की  तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल  ने कहा ..

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री भी भारत के IT सेक्टर की  तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल  ने कहा   कि भारत की IT इंडस्ट्री का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारत के पास IIT है, जिससे उसकी तरक्की हो रही है। दरअसल मिफ्ताह इस्माइल ने एक ट्वीट कर कहा था कि अर्थव्यवस्था को लेकर लोग उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। वह उसका जवाब देंगे।   इस पर उनसे एक यूजर ने कहा, 'हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका आईटी सेक्टर है। 90 के दशक में भारत ने बड़े बदलाव किए और आईटी सेक्टर का दिग्गज बन गया।

 

IT सेक्टर का भारत की अर्थव्यवस्था में 2025 तक 10 फीसदी योगदान का अनुमान है। हमारा IT  सेक्टर सिर्फ 1 फीसदी का ही योगदान क्यों देता है?' इस पर मिफ्ताह इस्माइल ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन कर हर भारतीय को गर्व होगा। मिफ्ताह इस्माइल ने भारत के आईटी सेक्टर के आगे बढ़ने पर भारतीय शिक्षण संस्थानों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'भारत का IT सेक्टर इसलिए आगे है, क्योंकि भारत के में IIT और कई महान विश्ववविद्यालय है और हमारे पास नहीं। खराब कानून व्यवस्था के कारण पाकिस्तान में विदेशी निवेश नहीं करते और न ही सर्विस से जुड़े ऑफिस खोलते हैं।' भारत में IT उद्योग सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, इंजीनयरिंग सर्विस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और क्लाउड कंप्यूटिंग समेत एक विविध श्रेणी शामिल है। 

 

 उन्होंने कहा कि भारत के बेहतरीन और कुशल इंजीनियरों ने दुनिया के IT सेक्टर पर कब्जा जमा रखा है। भारत का अनुकूल कारोबारी माहौल इसके विकास की एक बड़ी वजह है। पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल ने जब अपनी अवाम से पूछा कि आखिर भारत आगे क्यों है, तो उन्होंने साफ तौर पर इसके लिए भारत की आईटी इंडस्ट्री को वजह बताया। इसके बाद जब उनसे भारत की आईटी इंडस्ट्री के आगे होने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके पीछे IIT का हाथ है। IIT का लोहा पूरी दुनिया मानती है। इसीलिए कई देश चाहते हैं कि उनके यहां भी IIT अपनी शाखा खोले। संयुक्त अरब अमीरात में IIT का एक कैंपस खुलेगा।

Related Story

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!