जयराम रमेश का बड़ा आरोप- 'बेरोजगारी बढ़ाने में धुरंधर है मोदी सरकार'

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 06:48 PM

modi government is masterminding unemployment it has no solution congress

कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि मोदी सरकार के पास बेरोजगारी जैसे 'महासंकट' का कोई समाधान नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाया कि मोदी सरकर बेरोजगारी...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि मोदी सरकार के पास बेरोजगारी जैसे 'महासंकट' का कोई समाधान नहीं है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए यह आरोप लगाया कि मोदी सरकर बेरोजगारी बढ़ाने में धुरंधर है। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''बेतहाशा बेरोजगारी बढ़ाने में धुरंधर मोदी सरकार। कोई ताज्जुब नहीं होता जब प्रधानमंत्री अपने चुनावी भाषणों में युवाओं द्वारा रील बनाने को अपनी सरकार की मुख्य उपलब्धि के तौर पर गिनाते हैं।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास इसके अलावा कोई चारा भी नहीं है, क्योंकि भारत में पढ़े-लिखे, डिग्रीधारी युवाओं में बेरोजगारी के जो आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं; इसलिए उनमें साहस नहीं है कि वह रोजगार पर बात कर लें।   

<

>

 रमेश ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, '20 से 29 वर्ष की उम्र के 6.3 करोड़ स्नातक में से करीब 1.1 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। सिर्फ सात प्रतिशत स्नातक ही बेरोजगार होने के एक साल के भीतर स्थायी वेतन वाली नौकरी हासिल कर पाते हैं। शिक्षा में युवाओं (पुरुषों) की हिस्सेदारी 2017 में 38 प्रतिशत से घटकर 2024 के अंत तक 34 प्रतिशत हो गई।'' कांग्रेस नेता के अनुसार, आर्थिक मजबूरी के कारण युवा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ''2017 में जहां 58 प्रतिशत युवाओं ने घर की आय में सहयोग के लिए पढ़ाई छोड़ी, वहीं 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 72 प्रतिशत हो गया। ऐसी और भी कई रिपोर्ट्स लगातार सामने आ चुकी हैं।'' रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, ''देश की जनता को लाइन में लगाने में माहिर इस सरकार में युवा नौकरी की लाइन में लगा है, लेकिन नौकरी नहीं है। प्रधानमंत्री के पास, हर थोड़े-थोड़े दिन में ध्यान भटकाने के लिए कोई न कोई नया एजेंडा लाने के अलावा, इस महासंकट का कोई समाधान नहीं है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!