प्रधानमंत्री मोदी भारत और बांग्लादेश के बीच बने ‘मैत्री सेतु' का करेंगे उद्घाटन

Edited By Updated: 07 Mar, 2021 11:04 PM

modi will inaugurate  friendship setu  made between india and bangladesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ‘मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे। यह पुल भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि वह कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा में कई बुनियादी...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ‘मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे। यह पुल भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बना है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने बताया कि वह कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 
PunjabKesari
पीएमओ ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नौ मार्च को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के बीच ‘मैत्री सेतु' का उद्घाटन करेंगे। पुल ‘मैत्री सेतु' फेनी नदी पर बनाया गया है। यह नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है। पीएमओ ने कहा कि ‘मैत्री सेतु' भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है। 

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड द्वारा 133 करोड़ रुपए की परियोजना लागत पर किया गया। 1.9 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत में सबरूम को बांग्लादेश के रामगढ़ से जोड़ता है। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सबरूम में एकीकृत जांच चौकी स्थापित करने के लिए आधारशिला भी रखेंगे। वह अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!