'मां मुझे माफ कर देना', NEET री-एग्जाम के बाद छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए बड़ी वजह

Edited By Updated: 25 Jun, 2026 05:31 PM

mom please forgive me  student takes drastic step after neet re exam

महाराष्ट्र के हिंगोली में हाल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) की पुनर्परीक्षा देने वाले 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से...

नेशनलड डेस्क : महाराष्ट्र के हिंगोली में हाल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) की पुनर्परीक्षा देने वाले 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले अभ्यर्थी ने अपनी मां के लिए अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड की थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या सुशील धागे द्वारा उठाये गये इस कदम का राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा से कोई संबंध था। वहीं सुशील के परिवार ने दावा किया कि उसे दोबारा परीक्षा देना मुश्किल लगा था। एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि शहर के अष्टविनायक नगर इलाके में रहने वाले सुशील (18) ने बुधवार पूर्वाह्न लगीाग साढ़े 10 बजे एक कुएं में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले सुशील ने अपनी मां से माफी मांगते हुए 33 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो में सुशील ने कहा, "मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं और आप (मां) चिंता न करें। अगले जन्म में, मैं भी आपकी संतान के रूप में जन्म लेना चाहता हूं। मुझे माफ करना।" सुशील के परिवार ने पुलिस को बताया कि उसे नीट की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र मुश्किल लगा था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

हिंगोली शहर थाने के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "परिवार की शिकायत में नीट की पुनर्परीक्षा का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या परीक्षा और इस घटना के बीच कोई संबंध है।" प्रश्नपत्र लीक होने के कारण तीन मई को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद, 22 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थी 21 जून को नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा में दूसरी बार शामिल हुए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!