केरल में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Edited By Updated: 29 May, 2022 08:57 AM

monsoon can knock in kerala anytime

केरल में अगले दो-तीन दिनों में मानसून के पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी अवधि के दौरान अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं।

नेशनल डेस्क: केरल में अगले दो-तीन दिनों में मानसून के पहुंचने की परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी अवधि के दौरान अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं। उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लू और भीषण गर्मी से राहत है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला है। 

 

40 डिग्री के पार जा सकता है दिल्ली का पारा
मौसम विभाग ने दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना जताई है, हालांकि साथ ही हल्की बारिश के आसार भी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले दर्ज तापमान से तकरीबन एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में अगले दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है।

 

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

  • तमिलनाडु में शनिवार से हो रही भारी बारिश
  • लखनऊ और गाजियाबाद में रविवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।
  • अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
  •  30 और 31 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में, 27-31 मई तक असम-मेघालय में, 27, 30 एवं 31 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है।
  • इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरीमें छिटपुट बारिश हो सकती है।
  • अगले 4 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!