कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में खाना खाकर बीमार पड़े 1200 से ज्यादा लोग, अब अस्पताल में हुए भर्ती

Edited By Updated: 05 Mar, 2022 03:46 PM

more than 1200 people fell ill after eating food the wedding ceremony

गुजरात के मेहसाणा जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी में खाना खाने के बाद 1200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी...

नेशनल डेस्क: गुजरात के मेहसाणा जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी में खाना खाने के बाद 1200 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। विसनगर ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात विसनगर तालुका के सावला गांव में हुई।

मेहसाणा के पुलिस अधीक्षक पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 1,200 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक खाना खाने के बाद लोगों ने उल्टी और दस्त की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें विसनगर, मेहसाणा और वडनगर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि शादी समारोह में परोसे गए भोजन के नमूने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। विसनगर ग्रामीण पुलिस के मुताबिक सावला गांव में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी में कई लोग शामिल हुए थे। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!