99% लोगों को नहीं पता सुबह उठने का सही समय, जानिए क्या है Right Time

Edited By Updated: 08 May, 2026 07:58 AM

morning routine right time to wake up in the morning know what is the right time

Brahma Muhurta: अच्छी सेहत के लिए अच्छे खान-पान के साथ भरपूर नींद लेना भी जरूरी है, ऐसे में सही समय पर सोना भी उतना जरूरी है जितना सुबह सही समय पर उठना। आज की फास्ट लाइफस्टाइल में लोगों में देर रात तक मोबाइल और काम की आदतों ने लोगों की नींद का पूरा...

Brahma Muhurta: अच्छी सेहत के लिए अच्छे खान-पान के साथ भरपूर नींद लेना भी जरूरी है, ऐसे में सही समय पर सोना भी उतना जरूरी है जितना सुबह सही समय पर उठना। आज की फास्ट लाइफस्टाइल में लोगों में देर रात तक मोबाइल और काम की आदतों ने लोगों की नींद का पूरा पैटर्न बदल दिया है। इसका असर धीरे-धीरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर दिखाई देने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर व्यक्ति रोजाना सही समय पर उठे, तो शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है, दिमाग बेहतर काम करता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है। ऐसे में आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों सुबह जल्दी उठने को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताते हैं। आईए जानते है...

आयुर्वेद में क्यों खास माना जाता है ब्रह्म मुहूर्त?
आयुर्वेद के अनुसार सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय 'ब्रह्म मुहूर्त' कहलाता है। सामान्य तौर पर यह समय सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस समय वातावरण शांत और शुद्ध होता है, जिससे मन और शरीर दोनों को positive energy मिलती है।  सुबह के इस शांत समय को पढ़ाई, योग, ध्यान और मानसिक एकाग्रता वाले कामों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इस समय दिमाग ज्यादा शांत और एक्टिव रहता है।

क्या कहता है विज्ञान?
विज्ञान के अनुसार हमारे शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे 'सर्केडियन रिदम' कहा जाता है। यह शरीर की नींद, ऊर्जा और हार्मोन को कंट्रोल करती है। सुबह सूरज निकलने के समय शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो शरीर को एक्टिव और जागृत करने में मदद करता है। वहीं, रात में नींद लाने वाला मेलाटोनिन हार्मोन धीरे-धीरे कम होने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर व्यक्ति सूर्योदय के आसपास उठता है, तो उसका शरीर प्राकृतिक तरीके से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करता है। वहीं देर तक सोने से शरीर में सुस्ती, थकान और काम में ध्यान की कमी महसूस हो सकती है।

उम्र के हिसाब से कितनी नींद और कब उठना सही?
उम्र                             जरूरी नींद        सुबह उठने का बेहतर समय

6 से 13 साल के बच्चे       9-11 घंटे             सुबह 6 से 7 बजे
18 से 25 साल के युवा      7-9 घंटे               सुबह 5:30 से 6:30 बजे
कामकाजी लोग                7-8 घंटे               सुबह 5 से 6 बजे
65 साल से ज्यादा उम्र       7-8 घंटे               सुबह 5 बजे के आसपास

सुबह जल्दी उठने के फायदे
-दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है
-मानसिक तनाव कम होता है
-काम में फोकस बेहतर होता है
-एक्सरसाइज और योग के लिए समय मिलता है
-पाचन और नींद का चक्र बेहतर रहता है
-स्क्रीन टाइम कम करने में मदद मिलती है

जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
-रोज एक ही समय पर सोने और उठने की कोशिश करें
-सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें
-रात में हल्का भोजन लें
-सुबह उठते ही धूप लें और हल्का व्यायाम करें
-देर रात तक जागने की आदत धीरे-धीरे छोड़ें

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी है। इसमें दी गई सलाह और टिप्स किसी medical treatment का विकल्प नहीं हैं। कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!