Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jun, 2026 11:03 AM

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी जगह पर रहने वाले लोग 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी बिना किसी लाठी या बीमारी के एकदम जवान, चुस्त-दुरुस्त और एक्टिव नजर आएं? जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे जादुई इलाके हैं जहां उम्र का पैमाना पूरी तरह बदल जाता है।...
Secret of Long Life : क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी जगह पर रहने वाले लोग 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी बिना किसी लाठी या बीमारी के एकदम जवान, चुस्त-दुरुस्त और एक्टिव नजर आएं? जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे जादुई इलाके हैं जहां उम्र का पैमाना पूरी तरह बदल जाता है। जापान और फ्रांस जैसे देशों के कुछ खास हिस्सों में रहने वाले बुजुर्गों की फिटनेस देखकर पूरी दुनिया हैरान है। विज्ञान और चिकित्सा की भाषा में इन अनोखे क्षेत्रों को 'ब्लू जोन्स' (Blue Zones) कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: 17 June Petrol-Diesel Price: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें क्या हैं आज के भाव?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन इलाकों के लोग किसी अचानक हादसे या दुर्घटना का शिकार न हों तो उनका उम्र का शतक (100 साल पूरा करना) बिल्कुल तय माना जाता है। आखिर इन जगहों की आबो-हवा, पानी और खानपान में ऐसा क्या छुपा है आइए इसकी पूरी कहानी जानते हैं।

कैसे हुई 'Blue Zones' की खोज?
इस छिपे हुए वैश्विक रहस्य को दुनिया के सामने लाने का पूरा श्रेय अमेरिकी लेखक और शोधकर्ता डैन ब्यूटनर (Dan Buettner) को जाता है। 1990 के दशक के आखिरी सालों में डैन ब्यूटनर ने इंसानी जीवन और लंबी उम्र के रहस्यों को जानने के लिए पूरी दुनिया का एक अनोखा चक्कर लगाया। अपनी इस खोज के दौरान उन्होंने दुनिया के नक्शे पर ऐसे 5 खास क्षेत्रों (Regions) को ढूंढ निकाला जहां के लोगों की औसत उम्र (Average Lifespan) पूरी दुनिया के मुकाबले बहुत ज्यादा थी।
यह भी पढ़ें: Vadodara Highway पर तड़के मची चीख-पुकार: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार लग्जरी बस, 6 यात्रियों की मौत

आखिर क्या है इन लोगों की लंबी उम्र का असली सीक्रेट?
शोधकर्ताओं के मुताबिक 'ब्लू जोन्स' में रहने वाले लोगों की लंबी उम्र के पीछे कोई महंगी दवाइयां या आधुनिक गैजेट्स नहीं हैं बल्कि उनकी रोजमर्रा की आदतें हैं। इन इलाकों के लोग पैकेट बंद फूड्स की जगह सीधे खेतों से आने वाले ताजे फल, सब्जियां, मोटे अनाज और शुद्ध पानी का सेवन करते हैं।

यहां के बुजुर्ग 100 साल की उम्र में भी खुद पैदल चलते हैं, बागवानी करते हैं और शारीरिक रूप से बेहद एक्टिव रहते हैं। इन जगहों का सामाजिक ताना-बाना ऐसा है जहां लोग तनाव मुक्त रहते हैं और आपस में मजबूत पारिवारिक व सामाजिक रिश्ता रखते हैं।