Edited By Harman Kaur,Updated: 17 Jul, 2024 12:01 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से शांति और समृद्धि के मार्ग पर चलने का आग्रह करते हुए कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है।
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को लोगों से शांति और समृद्धि के मार्ग पर चलने का आग्रह करते हुए कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पवित्र मुहर्रम अन्याय से समझौता नहीं करने की सीख देता है। आइये, हम सब शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ें।''

बता दें कि आज यानी 17 जुलाई को मुहर्रम है। मुहर्रम से इस्लाम का नया साल शुरू होता है। मोहर्रम की 10 तारीख को रोज-ए-आशुरा कहा जाता है। क्योंकि इस दिन पैगम्बर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। इस गम में हर साल अशुरा के दिन ताजिए निकाले जाते हैं जो कि शोक का प्रतीक होता है। इसी कारण इस महीने को शोक का महीना भी कहते हैं। इस्लाम धर्म के लोग मुहर्रम के महीने को बेहद पवित्र मानते हैं।