Mumbai: कॉल गर्ल बताकर 'प्राइस टैग' के साथ 200 लड़कियों की फोटो की शेयर, सोशल मीडिया से चुराता था तस्वीरें

Edited By Updated: 13 Feb, 2022 02:30 PM

mumbai 200 girls photos shared with price tag as call girls

नाबालिग और महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें कॉल गर्ल बताकर पैसे कमाने वाले एक 22 साल के शख्स को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वडाला निवासी शुभम गाडलिंगे महिलाएं और लड़कियों की अश्लील फोटो निकाल कर उन्हें ऑनलाइन...

नेशनल डेस्क: नाबालिग और महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उन्हें कॉल गर्ल बताकर पैसे कमाने वाले एक 22 साल के शख्स को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वडाला निवासी शुभम गाडलिंगे महिलाएं और लड़कियों की अश्लील फोटो निकाल कर उन्हें ऑनलाइन अन्जान लोगों को भेजता था और फोटो के आधार पर उनका रेट तय करवाता था। मामले में पुलिस का यह भी कहना है कि वह अब तक करीब 200 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि वह शिकार उन नाबालिगों और महिलाओं को बनाता था जो उसके साथ स्कूल-कॉलेज में पढ़ती थीं या उसकी दोस्त या पड़ोसी थीं। 

 

पीड़ितों का आरोप
शुभम गाडलिंगे द्वारा पीड़ित की गई महिलाएं और लड़कियों का कहना है कि वे बिना उनकी इजाजत के सोशल मीडिया से उनका फोटो उठाकर फर्जी अकाउंट के जरिए उसे इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर पोस्ट करता था और फिर यूजर से उनका रेट तक करवाता था। यही नहीं वह इन पीड़ितों का डिटेल शेयर कर इन्हें कॉल गर्ल भी बताता था। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगवाया कि वह फोटो देखाकर यूजर को उनके साथ सेक्स करने का गलत ऑफर भी देता था। महिलाओं ने उसे कई बार समझाया भी था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था।

 

करीब 200 महिलाएं हुईं पीड़ित
मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नासिर कुलकर्णी का कहना है कि आरोपी ने करीब 200 महिलाओं और नाबालिगों को पीड़ित बनाया है। उसके खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन उसके दूसरे दिन ही उसे बेल मिल गई थी। पुलिस का कहना है कि उसके घर वालों ने बताया कि वह तनाव से गुजर रहा है, इसलिए वह ऐसी हरकतें कर रहा है। पुलिस का कहना है कि वह उसकी सही से कार्रवाई नहीं कर पाएं क्योंकि वह बेल पर दूसरे दिन ही रिहा हो गया था। पुलिस ने बताया कि शुभम के घरवालों का कहना है कि वह पिछले दो तीन साल से प्यार में हुए धोखे के कारण डिपरेशन में है। उसके डिपरेशन का इलाज भी चल रहा है। वहीं आरोपी के पीड़ितों के माता पिता द्वारा मार खाने की भी बात सामने आई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!