कर्नाटक के बाद अब नासिक में 'धर्मगुरु' की हत्या, 35 साल के सूफी संत को चार लोगों ने मारी गोली

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 11:25 AM

murdered in nashik  sufi baba afghanistan yeola

कर्नाटक में वास्तु विशेषज्ञ की सनसनीखेज हत्या के बाद अब महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु  की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 35 साल के सूफी संत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार,  यह सूफी बाबा...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में वास्तु विशेषज्ञ की सनसनीखेज हत्या के बाद अब महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु  की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 35 साल के सूफी संत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार,  यह सूफी बाबा अफगानिस्तान के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक इस घटना को 4 लोगों ने अंजाम दिया है।

बता दें कि यह घटना  येओला तालुका के चिचोंडी एमआईडीसी इलाके में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगान नागरिक सूफी ख्वाजा सैयद जरीब चिश्ती  की उम्र करीब 35 साल थी वहीं इस घटना के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।   हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। वहीं,  पुलिस आर्थिक विवाद के चलते हत्या की आशंका जता रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!