मुजफ्फरपुर: रेप नहीं कर पाया तो किया आग के हवाले, 80 फीसदी जली युवती

Edited By Updated: 08 Dec, 2019 11:51 PM

muzaffarpur if unable to rape then set on fire 80 percent of the girl burnt

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म में असफल रहने पर एक शख्स ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता का 80 फीसदी शरीर जल गया है। पीड़िता को घायल अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती करा...

नेशनल डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म में असफल रहने पर एक शख्स ने पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता का 80 फीसदी शरीर जल गया है। पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें हैदराबाद और उन्नाव के बाद यह तीसरी ऐसी घटना है जिसमें रेप पीड़िता को दरिंदो ने आग के हवाले कर दिया। हैदराबाद में वेटेनरी डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म हुआ और फिर उसे जिंदा जला दिया गया। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों को एक एनकाउंटर में मार गिराया था।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी बीते गुरुवार को ऐसे ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एयरलिफ्ट करके लाया गया जहां उसने शुक्रवार की रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पार्थिव शरीर को रविवार दोपहर को हजारों शोक संतप्त लोगों की मौजूदगी में हिंदूपुर गांव के बाहरी इलाके में दफना दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!