कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: CM गहलोत ने डाला वोट, बोले- गांधी परिवार से मेरा रिश्ता तर्क से परे

Edited By Updated: 17 Oct, 2022 12:31 PM

my relationship with gandhi family is beyond logic gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गांधी परिवार के साथ अपने रिश्तों को तर्क से परे बताया है। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से गांधी परिवार से गहलोत के रिश्ते पहले जैसे

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गांधी परिवार के साथ अपने रिश्तों को तर्क से परे बताया है। हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से गांधी परिवार से गहलोत के रिश्ते पहले जैसे नहीं रहने संबंधी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस से कहा, ‘‘मेरे और गांधी परिवार से रिश्ते के बारे में मैं यही कहूंगा कि विनोबा भावे ने एक बार कहा था कि उनके और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं... यही रिश्ता मेरा और गांधी परिवार का है... था, है और जिंदगी भर रहेगा।''

 

राज्य के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में गहलोत ने कहा, ‘‘19 अक्तूबर के बाद भी मेरे गांधी परिवार से रिश्ते वहीं रहेंगे जो पिछले 50 साल से रहे हैं। ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं।'' केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ये लोग जो सत्ता में आए हैं ये फासीवादी हैं।'' बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इसके परिणाम 19 अक्तूबर को आएंगे और पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनाव के लिए मतदान किया। गहलोत सोमवार को गुजरात जाएंगे जहां उनका दो जनसभाएं संबोधित करने का कार्यक्रम है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!