रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला नेतृत्व को मिलेगी नई उड़ान

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 03:04 PM

nari shakti vandan act will promote women led development rekha gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में जीवन के विभिन्न...

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने इस कानून के समर्थन की अपील की। उन्होंने महिलाओं के लिए गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने और अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अवसर खोलने वाली योजनाएं शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

<

>

गुप्ता ने कहा, "महिलाओं को जब अवसर दिया जाता है तो वे सबसे कठिन कार्यों को भी उत्कृष्ट रूप से पूरा कर सकती हैं - आपने यही संदेश दिया।" 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' 2023 में पारित किया गया था। इसे आमतौर पर महिला आरक्षण अधिनियम के रूप में जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अधिनियम में संशोधन करने वाले एक मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव है और इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, और इसे 2029 के आम चुनावों से लागू किया जाएगा। सरकार ने संसद के बजट सत्र की अवधि बढ़ा दी है। 16 से 18 अप्रैल तक संसद की तीन दिवसीय विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जहां संशोधन विधेयक पर चर्चा और उसे पारित किए जाने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!