7 महीने से चीनी बंदरगाह पर फंसे 23 भारतीय जहाजी कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे

Edited By Updated: 22 Jan, 2021 12:51 PM

national news punjab kesari china corona virus

सात महीने से चीनी बंदरगाह पर फंसे हुए एमवी जग आनंद जहाज पर सवार 23 भारतीय बुधवार को भारत के कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। एमवी जग आनंद में सवार 23 लोगों को चीनी अधिकारियों ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों को...

नेशनल डेस्क: सात महीने से चीनी बंदरगाह पर फंसे हुए एमवी जग आनंद जहाज पर सवार 23 भारतीय बुधवार को भारत के कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। एमवी जग आनंद में सवार 23 लोगों को चीनी अधिकारियों ने कोरोना वायरस प्रतिबंधों को लेकर कथित तौर पर चालक दल को बदलने या उन्हें लंगर डालने की अनुमति नहीं दी थी। 

बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक, नाविकों के दो यूनियनों- नेशनल यूनियन ऑफ सीफेरर्स ऑफ इंडिया (एनयूएसआई) और मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने मिलकर उन्हें वापस घर लाने के लिए कई विकल्प तलाशे थे। एनयूएसआई के महासचिव-सह-कोषाध्यक्ष अब्दुल गनी वाई सेरांग ने कहा कि एनयूएसआई को खुशी है कि भारतीय नाविक कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंच गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!