लंदन-दुबई समेत कई इंटरनेशनल उड़ानों के यात्री हुए परेशान, चेन्नई हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप

Edited By Updated: 28 Jul, 2026 06:14 PM

hundreds of passengers stranded at the international terminal of chennai airport

लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमा और दोहा समेत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री मंगलवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर कथित तौर पर कई घंटे फंसे रहे। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के अनुसार सुबह...

नेशनल डेस्क : लंदन, दुबई, सिंगापुर, म्यांमा और दोहा समेत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्री मंगलवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर कथित तौर पर कई घंटे फंसे रहे। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के अनुसार सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच यहां से लगभग 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के प्रस्थान का कार्यक्रम था।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर 12 प्रवेश द्वार हैं, जिनमें 10 ऐसे हैं जिनमें दोनों ओर से आने-जाने की सुविधा है लेकिन प्रमुख प्रवेश द्वार, विशेष रूप से द्वार संख्या 5, 8, 9 और 10 बंद रहने के कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को केवल कुछ द्वारों से प्रवेश करना पड़ा, जिससे लंबी कतारें लग गईं। इस संबंध में अधिकारियों से तुरंत प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें केवल टर्मिनल भवन में प्रवेश करने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। हवाई अड्डे के नियमों के अनुसार यात्रियों को उड़ान प्रस्थान से तीन घंटे पहले टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति होती है।

सूत्रों ने बताया कि भारी भीड़ और अवरोध के कारण यात्रियों को इसके बाद की अनिवार्य प्रक्रियाएं जल्दबाजी में पूरी करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब उड़ान रवाना होने से लगभग एक घंटे पहले प्रस्थान की घोषणाएं होने लगीं, जबकि कई यात्री अभी भी कतारों में फंसे हुए थे।

इसके अलावा ई-वीजा वाले यात्रियों को अतिरिक्त सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें और अधिक देरी हुई। प्रभावित यात्रियों और नियमित यात्रियों ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मांग की है कि वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और टर्मिनल प्रबंधन को निर्देश दे कि व्यस्त समय के दौरान सभी उपलब्ध प्रवेश द्वार खोले जाएं, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारु रूप से हो सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!