बहन को मिली LOVE MARRIEG की खौफनाक सजा, मां ने पकड़े पैर भाई काटा सिर, फिर लाश के साथ ली सेल्फी

Edited By Updated: 06 Dec, 2021 02:16 PM

national news punjab kesari delhi maharashtra aurangabad

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला जहां प्रेम विवाह से नाराज छोटे भाई अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी वाली बात यह है कि इस काम में मां ने भी बेटे का पूरा साथ दिया।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला जहां प्रेम विवाह से नाराज छोटे भाई अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी वाली बात यह है कि इस काम में मां ने भी बेटे का पूरा साथ दिया। 

जानकारी मुताबिक लड़की अपने घर में थी और आरोपी मां-बेटे उनसे मिलने आए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी लड़का कटे हुए सिर को आंगन में ले गया और हवा में उछालकर फेंक दिया। इस घटना को अंजाम देने के लिए मां ने पैर पकड़े और भाई ने सिर कलम कर दिया। इसके बाद पहले मां-बेटे ने कटे सिर के साथ सेल्फी भी ली जिसके बाद दोनों फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि मृतका का नाम कीर्ति थोरे था और हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके परिवार वाले खुश नहीं थे। वही मौका मिलते ही उन्होंने कीर्ति की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!