बड़ी लापरवाही: करीब चार करोड़ लोगों ने नहीं ली कोरोना वैक्सीन की एक भी खुराक

Edited By Updated: 23 Jul, 2022 12:21 PM

national news punjab kesari delhi minister of state for health bharti pawar

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा को सूचित किया कि 18 जुलाई तक देश में लगभग 4 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कोविड-19 टीके के पात्र लाभार्थी हैं लेकिन उन्होंने एक भी खुराक नहीं ली है।

नेशनल डेस्क: स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने लोकसभा को सूचित किया कि 18 जुलाई तक देश में लगभग 4 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कोविड-19 टीके के पात्र लाभार्थी हैं लेकिन उन्होंने एक भी खुराक नहीं ली है। पवार ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 18 जुलाई तक सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में टीकों की कुल 1,78,38,52,566 खुराक (97.34 प्रतिशत) निशुल्क दी जा चुकी हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने अब तक कोविड टीके की एक भी खुराक नहीं लेने वाले लोगों की संख्या और प्रतिशत के सवाल पर कहा, ‘‘18 जुलाई की स्थिति के अनुसार करीब चार करोड़ पात्र लाभार्थियों ने कोविड टीके की एक भी खुराक नहीं ली है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!