रेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, IRCTC के करोड़ों अकाउंट किए बंद, जानें बड़ी वजह

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 10:51 PM

major action by ministry of railways millions of irctc accounts suspended

रेलवे मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में बताया कि देश में अब करीब 88% रिजर्व रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। ऑनलाइन टिकटिंग को बेहतर बनाए रखने के लिए IRCTC मामूली कंवीनियंस शुल्क भी लेता है।

नेशनल डेस्क : रेलवे मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में बताया कि देश में अब करीब 88% रिजर्व रेलवे टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। ऑनलाइन टिकटिंग को बेहतर बनाए रखने के लिए IRCTC मामूली कंवीनियंस शुल्क भी लेता है।

ऑनलाइन टिकटिंग में नए नियम लागू

सरकार ने टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं।

  • 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही बुक कर सकेंगे
  • जनरल बुकिंग खुलने के पहले दिन भी यही नियम लागू होगा
  • जिन यूजर्स ने आधार लिंक नहीं किया है, उनके अकाउंट बंद नहीं होंगे

ऑनलाइन टिकट का बढ़ा दबदबा

  • 48.25 करोड़ टिकट ऑनलाइन बुक हुए
  • 6.15 करोड़ टिकट काउंटर से खरीदे गए

इससे साफ है कि लोग तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे हैं।

फर्जी अकाउंट्स पर सख्ती

  • 3.04 करोड़ फर्जी यूजर आईडी बंद
  • 2.94 करोड़ अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड
  • 1.80 लाख अकाउंट बाद में फिर से चालू

तकनीक से धोखाधड़ी पर रोक

  • आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया
  • CDN (Content Delivery Network) लगाया गया
  • एंटी-बॉट तकनीक से 64% संदिग्ध ट्रैफिक रोका गया

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

  • 4.07 लाख संदिग्ध PNR की पहचान की
  • 408 शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज
  • 13,023 संदिग्ध ईमेल डोमेन ब्लॉक किए

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!