गांजा पीने के बाद 6 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट, आरोपी बोले- भगवान शिव ने सपने में मांगी थी बलि

Edited By Updated: 03 Oct, 2022 12:33 PM

national news punjab kesari delhi police arrested murder

दक्षिणी दिल्ली के लोधी कालोनी में दो लोगों ने कथित तौर पर ‘मानव बलि' के नाम पर छह वर्षीय एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके माथे पर भी हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: दक्षिणी दिल्ली के लोधी कालोनी में दो लोगों ने कथित तौर पर ‘मानव बलि' के नाम पर छह वर्षीय एक बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके माथे पर भी हमला किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान विजय कुमार और अमर कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। 

उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के समय आरोपी नशे में थे। आरोपियों में से एक ने पुलिस को बताया कि हमने भगवान शिव का प्रसाद खाया था। उसे एक सपना आया, जिसमें भोले बाबा एक बच्चे की बलि मांग रहे थे। सपना देखने के बाद वे बच्चे को अपनी झुग्गी के अंदर ले गए और रसोई के चाकू से उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृत बच्चे के माता-पिता मजदूर के रूप में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विजय और अमर ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया है कि उन्होंने ‘‘समृद्धि'' हासिल करने के लिए बच्चे की हत्या कर दी। 

पुलिस ने कहा कि ये सभी एक ही झुग्गी में रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे जब बच्चा अपने शेड में जा रहा था तो आरोपी ने उसे खाना बनाने वाले स्थान पर बुलाया तथा पहले उसके सिर पर वार किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि लड़के के पिता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!