Vijaypat Singhania Dies: रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 05:55 AM

the end of an era raymond s former chairman vijaypat singhania passes away

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम मुंबई में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। विजयपत सिंघानिया बेटे एवं समूह के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उनके निधन की...

नेशनल डेस्कः रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम मुंबई में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 87 वर्ष के थे। विजयपत सिंघानिया बेटे एवं समूह के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उनके निधन की जानकारी साझा की।
PunjabKesari
रेमंड समूह के प्रवक्ता ने बताया कि सिंघानिया का मुंबई में निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
PunjabKesari
पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया एक कुशल पायलट भी थे और उन्होंने 'हॉट एअर बैलून' में सबसे अधिक ऊंचाई हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वर्ष 2000 तक रेमंड के चेयरमैन के रूप में दो दशक तक जिम्मेदारी संभाली।
PunjabKesari
गौतम को कंपनी की बागडोर सौंपने के बाद विजयपत ने कंपनी में अपनी पूरी 37 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने बेटे को हस्तांतरित कर दी। कुछ साल पहले विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे के बीच कानूनी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने मामले को सुलझा लिया था। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!