दिल्ली में खूनी वारदात: मां के सामने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों के शक में बेटे ने किया हमला

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 12:07 PM

bloody incident in delhi s nihal vihar friend killed in front of mother

देश की राजधानी के निहाल विहार इलाके में बीते दिन सरेराह एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को महिला के अपने ही बेटे ने अंजाम दिया। आरोपी को शक था कि उसकी मां और मृतक के बीच अवैध संबंध हैं। पुलिस...

नेशनल डेस्क। देश की राजधानी के निहाल विहार इलाके में बीते दिन सरेराह एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात को महिला के अपने ही बेटे ने अंजाम दिया। आरोपी को शक था कि उसकी मां और मृतक के बीच अवैध संबंध हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को कंट्रोल रूम में सुमित नाम के युवक का फोन आया जिसने बताया कि उसके भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब तफ्तीश शुरू की तो वारदात के पीछे की कहानी सुनकर हर कोई दंग रह गया।

मां के साथ जा रहा था युवक, रास्ते में हुआ हमला

जांच में सामने आया कि मृतक अमन आरोपी रोहित की मां के साथ पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी रोहित अचानक अपनी बाइक पर वहां पहुंचा। उसने आव देखा न ताव और अपनी मां की आंखों के सामने ही अमन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अमन लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: सावधान! Ambulance को रास्ता नहीं दिया तो कटेगा इतने का चालान, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

हत्या की वजह: अवैध संबंधों का शक

पुलिस पूछताछ में यह बात निकलकर आई है कि रोहित को अपनी मां और अमन के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध होने का गहरा शक था। इसी रंजिश के चलते उसने अमन को ठिकाने लगाने की साजिश रची और मौका मिलते ही उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

निहाल विहार थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार होने के कुछ ही समय बाद पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!