देशभर में मनाया जा रहा हिंदी दिवस, राहुल गांधी ने Tweet कर लोगों को दी ये सलाह

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 01:27 PM

national news punjab kesari delhi rahul gandhi hindi diwas

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि एक भाषा को ठीक तरह से समझने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान बढ़ाने की भी जरूरत है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एक भाषा की समझ बढ़ाने के लिए अन्य...

नेशनल डेस्क; कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि एक भाषा को ठीक तरह से समझने के लिए अन्य भारतीय भाषाओं का ज्ञान बढ़ाने की भी जरूरत है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एक भाषा की समझ बढ़ाने के लिए अन्य भाषाओं का ज्ञान भी बढ़ाना होगा। हिंदी दिवस।'' 

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की विभिन्न भाषाओं के अक्षर हैं। भारतीय भाषाओं के अक्षर लिखे उस पोस्टर के जरिए वह संदेश दे रहे हैं कि देश की किसी भी एक भाषा को समझने के लिए अन्य प्रादेशिक भाषाओं का ज्ञान बढ़ाना जरूरी है। गौरतलब है कि आज पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि 1949 में 14 सितंबर को ही हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!