15 साल की लड़की से 8 महीने तक 33 लोगों ने किया गैंगरेप, शिवसेना नेता का बेटा भी शामिल

Edited By Updated: 24 Sep, 2021 12:47 PM

national news punjab kesari sit mumbai pocso arrested

महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग से पिछले आठ महीनों में कई बार सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस ने शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के बेटे सहित 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग से पिछले आठ महीनों में कई बार सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस ने शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के बेटे सहित 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़तिा ने प्राथमिकी में बताया कि पिछले आठ महीनों में अलग-अलग जगहों पर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की खबर से डोंबिवली में हड़कंप मचा है।

पुलिस ने बताया गिरफ्तार लोगों में बोपर देसलेपाड़ा मंडल साखा प्रमुख संतोष परशुराम माली का पुत्र गौरव संतोष माली भी शामिल हैं। आरोपियों पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, प्रताड़ति करने और फिर उसे सड़क पर फेंकने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 24 लोगों में से दो किशोर भी हैं। गिरफ्तार लोगों को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अभी भी सात और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़तिा ने उनका भी नाम प्राथमिकी में लिया है। पीड़तिा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!