नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की मां को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोले- अंतिम संस्कार के लिए मुसलमान और सरकारी दस्तावेज के लिए हिन्दू?

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 11:25 AM

nawab malik sameer wankhede fake death certificate

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस बीच नवाब मलिक ने एक बार फिर से  नया आरोप लगाया है

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक पिछले कुछ दिनों से NCB अधिकारी समीर वानखेड़े पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं। वहीं इस बीच नवाब मलिक ने एक बार फिर से  नया आरोप लगाया है। उन्होंने वानखेड़े की मां के मृत्यु प्रमाण पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया कि एनसीबी अधिकारी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। मलिक ने आरोप लगाया कि जाहिदा दाऊद वानखेड़े के दो मृत्यु प्रमाण पत्र हैं। दोनों अलग-अलग धर्म के हैं।

दोनों मृत्यु प्रमाण पत्रों को साझा करते हुए मलिक ने एक ट्वीट में कहा कि एक और जालसाजी, अंतिम संस्कार के लिए मुस्लिम और आधिकारिक दस्तावेज के लिए हिंदू? धन्य है दाऊद ज्ञानदेव। 

बता दें कि क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से महाराष्ट्र के मंत्री समीर वानखेड़े पर लगातार हमले कर रहे हैं।

इससे पहले मलिक ने यह भी आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को बचा रहे हैं और फडणवीस पर राजनीति का अपराधीकरण करने का आरोप लगाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!