सामने आया हिमस्खलन का डरा देने वाला वीडियो- अचानक भरभरा कर गिरा बर्फ का पहाड़ लोगों में मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 17 Nov, 2021 02:08 PM

nepal everest nepaltheplanet landscape

सोशल मीडिया पर अकसर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसे में एक हिमस्खलन का वीडियो बड़ी ही तेजी से इंडटरनेट पर वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल के मस्टैंग जिले का है। एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 30 मिनट तक बर्फ के टूटने...

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अकसर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं ऐसे में एक हिमस्खलन का वीडियो बड़ी ही तेजी से इंडटरनेट पर वायरल हो रहा है।  बताया जा रहा है कि यह वीडियो नेपाल के मस्टैंग जिले का है। एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 30 मिनट तक बर्फ के टूटने की घटना में सात छात्रों सहित 11 लोग घायल हो गए है। 
 

उधर, मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। घायलों में से अधिकांश स्थानीय स्कूल के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि हिमस्खलन तुकुचे पर्वत से हुआ। हादसे में जनदर्शन अमरसिंह हाईस्कूल चपेट में आ गया। इस दौरान स्कूल में क्लास चल रहे थे।
 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों की चीखें भी सुनाई दी जा सकती हैं और कई अन्य लोगों को कवर के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि  घटना का वीडियो 14 नवंबर को @mountaintrekking द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!