शुगर के मरीज सावधान! मशहूर दवा 'ओजेम्पिक' से छिन सकती है आंखों की रोशनी, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 11:31 AM

new research on diabetes drug ozempic raises doctors concerns

डायबिटीज के इलाज और वजन घटाने के लिए दुनिया भर में मशहूर दवा 'ओजेम्पिक' (Ozempic) अब अपनी सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। डेनमार्क में हुई एक ताज़ा और बड़े स्तर की रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस दवा का सेवन करने वाले मरीजों...

Ozempic Side Effects : डायबिटीज के इलाज और वजन घटाने के लिए दुनिया भर में मशहूर दवा 'ओजेम्पिक' (Ozempic) अब अपनी सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। डेनमार्क में हुई एक ताज़ा और बड़े स्तर की रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस दवा का सेवन करने वाले मरीजों में आंखों की एक दुर्लभ लेकिन बेहद गंभीर बीमारी का खतरा दोगुना तक बढ़ सकता है।

क्या है वह बीमारी जो कर सकती है अंधा?

साउथ डेनमार्क विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में NAION (नॉन-आर्टेरिटिक एंटीरियर इस्केमिक ऑप्टिक न्यूरोपैथी) नाम की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया। यह तब होती है जब आंख की 'ऑप्टिक नर्व' (जो दिमाग तक दृश्य संदेश पहुंचाती है) तक खून का बहाव अचानक रुक जाता है। इसके कारण एक या दोनों आंखों की रोशनी अचानक और स्थायी रूप से जा सकती है। इसे अक्सर "आंखों का स्ट्रोक" भी कहा जाता है।

PunjabKesari

4.24 लाख मरीजों पर हुआ बड़ा खुलासा

रिसर्चर्स ने टाइप-2 डायबिटीज के 4.24 लाख से अधिक मरीजों के डेटा का गहराई से विश्लेषण किया। इस स्टडी के आंकड़े डराने वाले हैं:

दोगुना जोखिम: ओजेम्पिक लेने वाले मरीजों में NAION का खतरा उन लोगों की तुलना में 2 गुना ज्यादा पाया गया जो अन्य दवाएं ले रहे थे।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: मेरे साथ अन्याय हुआ! बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan पहुंचे नेशनल कंज्यूमर कमीशन, जानें क्या है वजह?

बढ़ते मामले: साल 2018 से पहले, जब इस दवा का चलन कम था तब इस बीमारी के सालाना 60-70 मामले आते थे। अब यह संख्या बढ़कर करीब 150 तक पहुंच गई है।

अमेरिकी स्टडी की पुष्टि: इससे पहले अमेरिका में हुई एक छोटी रिसर्च में भी इसी तरह के संकेत मिले थे जिस पर अब डेनमार्क की इस बड़ी स्टडी ने मुहर लगा दी है।

PunjabKesari

इतनी पॉपुलर क्यों है यह दवा?

ओजेम्पिक का उपयोग हाल के वर्षों में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा है। इसके पीछे दो मुख्य कारण हैं। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को बहुत प्रभावी ढंग से कंट्रोल करती है। यह वजन घटाने (Weight Loss) में भी जादुई असर दिखाती है जिसके कारण गैर-डायबिटीज लोग भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं।

एक्सपर्ट्स की राय: क्या दवा बंद कर देनी चाहिए?

विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि यह खतरा गंभीर है लेकिन यह बीमारी अभी भी बेहद दुर्लभ (Rare) श्रेणी में आती है। ब्लड शुगर कंट्रोल न होने के अपने अलग बड़े खतरे हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी नवीनतम शोध और विशेषज्ञों के मतों पर आधारित है परंतु प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक स्थिति भिन्न होती है। इसे व्यक्तिगत मेडिकल सलाह न मानें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की राय को प्राथमिकता दें।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!