न्यूयॉर्क में इतिहास रचने वाले पहले भारतीय शेफ बने विकास खन्ना, खास सम्मान पाकर हुए भावुक, बोले- "हमारी संस्कृति मायने रखती है।''

Edited By Updated: 13 May, 2026 12:24 PM

new york state gov honours indian chef vikas khanna

विकास खन्ना एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपीय विरासत माह के दौरान सम्मानित होने वाले न्यूयॉर्क के पहले भारतीय बन गए हैं। Kathy Hochul ने उन्हें विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वैश्विक पाक कला और प्रेरणादायक यात्रा के लिए दिया...

International Desk: भारतीय शेफ विकास खन्ना अपनी उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक पाक कला संबंधी योगदानों के लिए एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपीय (एएपीआई) विरासत माह के दौरान सम्मानित होने वाले न्यूयॉर्क में पहले भारतीय बन गए हैं। पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने राज्य की राजधानी ऑलबनी में आयोजित एएपीआई विरासत माह समारोह के दौरान खन्ना को ''विशेष प्रशस्ति पत्र'' प्रदान किया। खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस सम्मान को ''अत्यंत भावुक'' कर देने वाला बताया।'

 

उन्होंने कहा, ''इस सम्मान को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि न्यूयॉर्क राज्य के इतिहास में पहली बार किसी भारतीय को यह सम्मान मिला है।'' उन्होंने कहा कि एएपीआई समुदाय अमेरिका का सबसे तेजी से बढ़ने वाला समुदाय है, जो 2.5 करोड़ से अधिक लोगों, संस्कृतियों, कहानियों, संघर्षों और सपनों का प्रतिनिधित्व करता है। खन्ना ने कहा, ''यह केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है। यह आशा, पहचान, प्रतिनिधित्व और विविधता की शक्ति का संदेश है।'' नौ मई को आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में खन्ना ने कहा, ''एक भारतीय शेफ को इस मंच तक लाना सिर्फ मेरे लिए सम्मान नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक है कि हमारी कहानियां मायने रखती हैं, हमारी संस्कृति मायने रखती है।''

 

अमृतसर से न्यूयॉर्क तक खन्ना की यात्रा का सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र में उन्हें ''वैश्विक पाक कला का प्रतीक'' बताया गया। प्रशस्ति पत्र में कहा गया है, ''न्यूयॉर्क राज्य विकास खन्ना के उत्कृष्ट योगदान और कलात्मक, पाक कला तथा व्यक्तिगत उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रेरणादायक प्रतिबद्धता का सम्मान करने पर गर्व महसूस करता है।'' अमृतसर में जन्मे शेफ विकास खन्ना को पिछले महीने 'टाइम' पत्रिका ने 2026 के दुनिया के '100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की सूची में शामिल किया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!