Noida: GIP मॉल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर युवती ने किया सुसाइड, पति से चल रहा था विवाद

Edited By Updated: 07 Nov, 2024 06:01 PM

noida a woman committed suicide by jumping from the third floor of gip mall

नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल में बुधवार की रात को घूमने आई एक महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

नोएडाः नोएडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के जीआईपी मॉल में बुधवार की रात को घूमने आई एक महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को सेक्टर 38 ए स्थित जीआईपी मॉल में आकांक्षा सूद आई थी। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

सिंह के अनुसार, आकांक्षा को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की वर्ष 2017 में शादी हुई थी और उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!