पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, दो मासूमों को कुएं में फेंका, 1 की मौ/त

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 04:55 PM

two children thrown into a well in karnataka

दक्षिण कन्नड़ जिले में 28 वर्षीय एक महिला को वैवाहिक विवाद के बाद अपने साढ़े तीन साल के बेटे और अपनी ननद के तीन वर्षीय बेटे को कुएं में फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की...

मंगलुरुः दक्षिण कन्नड़ जिले में 28 वर्षीय एक महिला को वैवाहिक विवाद के बाद अपने साढ़े तीन साल के बेटे और अपनी ननद के तीन वर्षीय बेटे को कुएं में फेंकने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की दोपहर को पेरने गांव में हुई।

महिला नूरुन्निसा का कथित तौर पर फोन पर हुई बातचीत में अपने पति से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद नूरुन्निसा ने कथित तौर पर अपने घर के पास स्थित एक कुएं में दोनों बच्चों को फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला।

हालांकि, पुलिस के अनुसार ननद के बेटे की मौत हो गई, जबकि नूरुन्निसा के बेटे को इलाज के लिए मंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में उप्पिनंगडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उप्पिनंगडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!