उत्तरी बंगाल के विकास का रोडमैप तैयार, सभी केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिलेगा: शुभेंदु अधिकारी

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 03:37 PM

north bengal s development roadmap is ready benefits will be available from all

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के उत्तरी इलाके के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ उन तक...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के उत्तरी इलाके के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ उन तक आसानी से पहुंचेगा। 

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद दार्जिलिंग की पहाड़ियों के अपने पहले दौरे के दौरान शुभेंदु ने कुर्सियोंग में एक जनसभा में कहा कि यह इलाका उनकी सरकार के विकास एजेंडे का मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने कहा, ''उत्तर बंगाल के विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप पहले ही तैयार किया जा चुका है।'' दार्जिलिंग क्षेत्र में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि उनका प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि पहाड़ी इलाकों में केंद्र की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। अधिकारी ने कहा, ''केंद्र की सभी कल्याणकारी और विकास योजनाएं पहाड़ी इलाकों के लोगों तक पहुंचेंगी।

पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ''पूर्व मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी) पहाड़ी इलाकों का दौरा एक पर्यटक के तौर पर करती थीं। मैं यहां काम करने आया हूं।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों और भर्ती में पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने सभा में कहा, ''अब भर्ती में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा।'' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!