Breaking




'2 शादियां और नौकरानी से शारीरिक संबंध', एक्टर की करतूतों की अब खुली पोल, एक्स वाइफ ने बता दिया सब

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 19 Apr, 2025 07:38 PM

om puri s first marriage story and the maid s affair

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने अपने अभिनय से न केवल भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया, बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। लेकिन पर्दे पर जितने संजीदा और दमदार नजर आए, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों और उलझनों से भरी रही।

नेशनल डेस्क:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने अपने अभिनय से न केवल भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया, बल्कि हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। लेकिन पर्दे पर जितने संजीदा और दमदार नजर आए, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही विवादों और उलझनों से भरी रही। हाल ही में उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर ने एक इंटरव्यू में उनके जीवन से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। ओम पुरी ने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने अनु कपूर की बहन सीमा कपूर से की थी। लेकिन इस शादी से ठीक 24 घंटे पहले उन्होंने अपनी मंगेतर से कबूल किया कि उनका अपनी नौकरानी के साथ अफेयर रहा है। सीमा कपूर का कहना है कि अगर उन्हें यह बात पहले पता चलती तो शायद वह यह शादी कभी नहीं करतीं। इस खुलासे ने सबको चौंका दिया है।

10 साल रिलेशन, फिर शादी... फिर धोखा

सीमा कपूर और ओम पुरी करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 1990 में दोनों ने शादी की। उस समय ओम पुरी, सीमा से 11 साल बड़े थे। सीमा ने बताया कि उनके भाई अनु कपूर इस शादी के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने अपने प्यार पर विश्वास किया और शादी की। लेकिन शादी लंबे समय तक नहीं चली और फिर दोनों अलग हो गए।

बच्चा हुआ लेकिन बच न सका

सीमा कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तब ओम पुरी एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। उस दौरान उनका बच्चा पैदा हुआ लेकिन वह ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सका। इस हादसे ने सीमा को गहरे तक झकझोर दिया।

हॉलीवुड की शूटिंग के दौरान हुआ दूसरा प्यार

इसी दौरान ओम पुरी की मुलाकात पत्रकार नंदिता पुरी से हुई। पहले दोस्ती हुई फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। ओम पुरी ने सीमा कपूर से तलाक लिया और नंदिता पुरी से दूसरी शादी कर ली। नंदिता से उन्हें एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम ईशान पुरी है।

अभिनय में सफलता लेकिन निजी जीवन में बेचैनी

ओम पुरी को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। साथ ही उनकी फिल्म 'आक्रोश' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वे कुल 7 बार इस अवॉर्ड के लिए नामित भी हुए। ओम पुरी ने ना केवल हिंदी बल्कि अंग्रेज़ी और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया।

साल 2017 में दुनिया को कहा अलविदा

7 जनवरी 2017 को ओम पुरी का निधन हो गया। उनके निधन से भारतीय सिनेमा ने एक बड़ा सितारा खो दिया। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके निभाए किरदार और उनकी बेहद ईमानदार एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। उनकी जिंदगी जितनी फिल्मी पर्दे पर चमकीली रही, निजी जिंदगी उतनी ही संघर्षों और विवादों से भरी रही।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!