Edited By Ramkesh,Updated: 09 Jul, 2026 12:56 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कर कहा, कुछ ऋण जीवन भर चुकाए नहीं जाते, केवल...
नेशनल डेस्क: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कर कहा, कुछ ऋण जीवन भर चुकाए नहीं जाते, केवल अपने कर्मों से निभाए जाते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ऋण मेरे जीवन पर ऐसा ही है। ABVP ने मुझे राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए, जीवन का उद्देश्य दिया। यहीं सीखा कि राष्ट्र सर्वोपरि है, सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और कार्यकर्ता का सबसे बड़ा परिचय उसके पद से नहीं, उसके समर्पण से होता है।
एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई मेरी यात्रा को विद्यार्थी परिषद ने दिशा दी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष के रूप में विद्यार्थियों की सेवा का अवसर मिला और आज 24×7, वर्ष के 365 दिन दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहने की प्रेरणा और शक्ति भी उन्हीं संस्कारों से मिलती है।
विद्यार्थी परिषद ने सिखाया कि समाज का विश्वास ही कार्यकर्ता की सबसे बड़ी पूंजी है। यही विश्वास, यही संस्कार और यही सेवा का भाव मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर इस विराट परिवार के सभी वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं को हृदय से शुभकामनाएं। राष्ट्र प्रथम की यह चेतना निरंतर नई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहे।