Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Aug, 2026 05:32 PM

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बरियारपुर गांव के निकट रविवार को एक चलती कार में आग लगने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण व्यक्ति अंदर फंस गया था।
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर बरियारपुर गांव के निकट रविवार को एक चलती कार में आग लगने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण व्यक्ति अंदर फंस गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनट में उसमें आग की लपटें फैल गईं। स्थानीय निवासियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान राजनारायण के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संभवत: 'शॉर्ट सर्किट' के कारण आग लगी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के सही कारण और कार के दरवाजे लॉक होने की वजह पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच भी की जा रही है।