Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2026 08:06 PM

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी Discovery की डॉक्यूसीरीज को लेकर पाकिस्तान सेना ने नाराजगी जताई है। ISPR ने इसे एकतरफा और अत्यधिक नाटकीय बताते हुए भारत के सैन्य सफलता के दावों पर सवाल उठाए। डॉक्यूमेंट्री में भारतीय राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व ने 88 घंटे चले...
Islamabad: पाकिस्तान सेना ने पिछले साल हुई लड़ाई पर बनी एक भारतीय वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) की मंगलवार को आलोचना करते हुए कहा कि इसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' का एकतरफा ब्योरा दिया गया है और लड़ाई की जमीनी हकीकत की अनदेखी की गयी है। 'डिस्कवरी' चैनल की डॉक्युसीरीज 'डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर' के जवाब में पाक सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि इस वृत्तचित्र में घटना का 'बहुत ज्यादा नाटकीय' और भारत को रास आने वाले तौर-तरीके से चित्रण किया गया है।
Operation Sindoor was an 88-hour military campaign launched by India on May 7, 2025, in response to the Pahalgam terror attack that claimed the lives of 26 civilians. The cross-border operation involved precision strikes on major terrorist infrastructure across Pakistan.🇮🇳🗿 pic.twitter.com/13pzVQCtwS
— TheIntelliStream (@IntelliStreame) August 18, 2026
पाक सेना ने वृत्तचित्र में इस अभियान को सैन्य सफलता बताने के भारत के दावे पर सवाल उठाये हैं। इस सीरीज में भारत के वरिष्ठ राजनीतिक नेतृत्व और सैन्य नेतृत्व ने 88 घंटे तक चले संघर्ष से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया है। दो हिस्सों वाली डॉक्यूसीरीज़ में बात करते हुए, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश जोखिम उठा सकता है और कड़ा प्रहार कर सकता है, चाहे परिणाम कुछ भी हों।
"Hit So Many BrahMos, Satisfied Now?" | When Pakistan Called India’s Hotline to Beg for Mercy
The Exact Moment Pakistan's DGMO Begged India to Stop the BrahMos Rain
"Please Stop": Lt Gen Rajiv Ghai Reveals the Panic-Stricken Words of Pak DGMO
I loved it....
Generally we used… pic.twitter.com/7qoCXXDrUJ
— Bharat Ki Beti 🇮🇳👧🏻 (@PratibhaPriyad3) August 18, 2026
उन्होंने कहा कि इस सैन्य अभियान का मकसद दुश्मन के शिविरों को नष्ट करना था, खासकर उन ठिकानों को जो पहलगाम आतंकी हमले के लिए ज़िम्मेदार थे क्योंकि इस आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। पिछले साल सात मई की तड़के 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और उसके कब्ज़े वाले कश्मीर में मौजूद कई आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। परमाणु हथियारों से लैस इन दो पड़ोसी देशों के बीच लगभग चार दिनों तक चला सैन्य टकराव 10 मई की शाम को एक सहमति बनने के बाद रुक गया।