ह्यूस्टन में ट्रंप के सामने भारत विरोधियों का प्रदर्शन

Edited By Updated: 23 Sep, 2019 02:21 AM

opponents  performance in front of trump in houston

‘हाउडी मोदी'' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के लिए जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रविवार को भारत का विरोध करने वाले समूह के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें विरोध स्वरूप झंडे...

ह्यूस्टनः ‘हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के लिए जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के काफिले को रविवार को भारत का विरोध करने वाले समूह के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें विरोध स्वरूप झंडे दिखाए।

एनआरजी स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित कर हवाईअड्डा लौटने के दौरान ट्रंप को एक बार फिर कुछ प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा जिनके हाथों में कश्मीरी अलगाववादी झंडे थे। स्टेडियम के बाहर प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे किंतु बाद में वह धीरे धीरे वहां से निकल गए। प्रदर्शनकारियों ने मोदी की आदमकद तस्वीरें हाथ में पकड़ी हुईं थी जबकि एक समूह ड्रम बजा रहा था।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!