ईरान ने ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- डील को लेकर अभी कुछ तय नहीं

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 02:24 PM

iran rejected trump s claim saying nothing has been finalized regarding the dea

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ डील वाले बयान के कुछ घंटों बाद ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है और ऐसी खबरें सिर्फ अटकलें हैं।

International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ डील वाले बयान के कुछ घंटों बाद ईरान ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है और ऐसी खबरें सिर्फ अटकलें हैं। 

आप को बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान इस बात पर जोर देकर कहा कि ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता तय किया है'और अगले कुछ दिनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ह्वाइट हाउस में पत्रकारों को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत पर यूरोप में एक हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया जायेगा। इसमें अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दस्तावेज‘अंतिम रूप'में हैं और यह समझौता प्रक्रिया‘बेहद जल्द'पूरी हो जायेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई इस समझौते के लिए सहमत हो गये हैं? 

ट्रंप ने कहा, ' मेरी समझ से इसका जवाब हां है।' इस संभावित समझौते को‘थोड़ा वैचारिक'करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि यह‘एक बेहद मजबूत सहमति पत्र'है और‘ऐसा कुछ है, जो पूरा होने जा रहा है।‘ ईरान ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह युद्ध विराम के लिए अमेरिकी शर्तों पर सहमत हो गया है। गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल ने बीते 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ यह युद्ध शुरू किया था। इससे पहले गुरुवार को श्री ट्रंप ने लगातार तीसरे दिन ईरान पर हमला करने का संकल्प लिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका ने इस कारर्वाई को रद्द कर दिया है। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!